वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और से भी करें चैटिंग, व्हाट्सऐप लाया दो नए फीचर

व्हाट्सऐप को कस्टमर्स के लिए और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कंपनी दो नए फीचर लेकर आई है। इसमें एक फीचर है पिक्चर इन पिक्चर फीचर और दूसरा ​फीचर है टेक्स्ट को स्टेटस बनाना। ये दोनों फीचर बडे ही कमाल के हैं और जो व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं उनके लिए ये दोनों ही फीचर बहुत काम आने वाले हैं। क्या है ये नए फीचर और कैसे ये आपके लिए उपयोगी है आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

व्हाट्सऐप ने पहला फीचर जो लाई है वो है पिक्चर इन पिक्चर फीचर। जैसा इस फीचर का नाम है वैसा ही इसका काम है। अब आप अगर किसी शख्स से वीडियो कॉलिंग कर रहे हैं और इसी बीच कोई दूसरा शख्स आपको व्हाट्सऐप मैसेज कर रहा है तो आप वीडियो कॉलिंग जारी रखते हुए दूसरे शख्स के मैसेज का जवाब भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो कॉलिंग के दौरान आप वीडियो की विंडो का साइज अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं और अब आप वीडियों चैट की विंडो को उठाकर मोबाइल स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं। इसको लेकर आज से पहले कई लोगों को वीडियो कॉलिंग का फीचर इस्तेमाल करते हुए ये दिक्कत होती थी। शायद कंपनी ने ये नया फीचर लॉन्च करते हुए काफी यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखा है।

व्हाट्सऐप दूसरा ​फीचर लेकर आया है आप अब अपने स्टेटस को टेक्स्ट मैसेज से अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो और फोटो से स्टेटस अपटेड करने की सुविधा दे रखी थी। लेकिन इन दिनों आपने फेसबुक पर एक नया फीचर देखा होता कि आपको एक कलर फुल बैंक राउंड के साथ टेक्स्ट लिखकर अपनी वॉल पर डाल सकते हैं। व्हाट्सऐप का ये दूसरा नया फीचर भी कुछ वैसा ही है। व्हाट्सऐप का ये नया फीचर इस्तेमाल करके अगर आप अपना स्टेटस अपटेड करते हैं तो ये सिर्फ 24 घंटे तक ही ऐसा रहेगा। आपको 24 घंटे बाद अपना स्टेटस अपटेड करना होगा।

Www.IndiaJobsDhaba.Com

Comments

Popular posts from this blog

7 चीजें जो कि आपके अगले एंड्राइड फोन में होना जरुरी हैं