7 चीजें जो कि आपके अगले एंड्राइड फोन में होना जरुरी हैं

टेक्नोलॉजी एक ऐसी चीज़ है जिसमें लगातार बहुत ही कम समय में एडवांसमेंट हो रहा है. अगर आप कोई नई डिवाइस लेते हैं उसकी टेक्नोलॉजी कुछ ही दिनों में पुरानी हो जाती है क्योंकि इतने दिनों में उससे भी एडवांस टेक्नोलॉजी आ जाती है. ऐसा ही मोबाइल के साथ भी हो रहा है. इसलिए हम आपको इस ब्लॉग में बताएंगे कि आपके अगले फोन क्या क्या चीजें होनी चाहिए.

फ़ास्ट प्रोसेसर(कम से कम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज)
अगर आपको भविष्य में कोई फोन खरीदना हो तो प्रोसेसर का ध्यान जरूर रखें. आज कल की ऐप को हैंडल करने के लिए आपको फ़ास्ट प्रोसेसर की जरूरत होती है. अगर प्रोसेसर की बात हो तो क्वालकॉम का जिक्र तो बनता है. क्योंकि यह प्रोसेसर के मामले में सबसे अव्वल कंपनी है. अगर आपके बजट में क्वालकॉम का प्रोसेसर मिल रहा हो तो हमेशा क्वालकॉम को ही चुने क्योंकि क्वालकॉम का प्रोसेसर बैटरी मैनेजमेंट बहुत अच्छे ढंग से करता है साथ ही हीटिंग प्रॉब्लम से भी बचाता है. आपके अगले फोन में कम से क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 600 सीरीज का प्रोसेसर हो तो बहुत अच्छा होगा.

कम से कम 3 जीबी रैम

जैसे जैसे से नई ऐप बनती जा रही है यूज़ होने वाली ऐप करने की संख्या बढ़ती जा रही है. आज के समय में एक नार्मल स्मार्टफोन में 20 से 30 ऐप आपको मिल जाएंगी. ऐसे में मल्टीटास्किंग के दौरान आपको अधिक रैम की जरूरत है. इसलिए आप जो भी फोन खरीदें उसमें कम से कम 3 जीबी रैम होना जरूरी है.

कम से कम 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज

जाहिर सी बात है जब ऐप की संख्या बढ़ रही है तो उनकी रन होने लिए स्टोरेज भी अधिक चाहिए, साथ ही आज कल ऐप का कैशे साइज़ भी बहुत होता है. इसलिए आपके अगले स्मार्टफोन में कम से कम 32 जीबी स्टोरेज होना बहुत जरूरी है. एक बात और ध्यान देने वाली है चूंकि मोबाइल में स्टोरेज फ़्लैश मेमोरी होती हैं इसलिए जैसे जैसे ये मेमोरी भरती जाती है वह स्लो होती जाती है अगर आपके स्टोरेज कम होगी तो वह ज्यादा भरी हुई रहेगी जिससे आपका फोन स्लो हो जायेगा. इसलिए मोबाइल में कम से कम 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होना जरूरी है.

बेजल लेस डिस्प्ले




गूगल
आज कल बेजल लेस और बड़ी स्क्रीन का समय है. आपके अगले स्मार्टफोन में कम से कम 5.5 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले जिसका पिक्सल रिजोलुशन 1080x1920 होना चाहिए. साथ ही स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो भी अधिक होना चाहिए.

अच्छी बैटरी लाइफ




गूगल
आज का कई कंपनियां 5000 mAh की बैटरी दे रहीं है जो कि आज के दौर में स्मार्टफोन के यूज़ से काफी अच्छा है. लेकिन नार्मल स्मार्टफोन के लिए आपको कम से कम 3500 mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना सही रहेगा. अगर आपको मोबाइल में सारे कॉन्फ़िगरेशन के बाद 3500mAh से अधिक बैटरी मिल रही है तो ये बहुत अच्छा रहेगा.

एक अच्छा कैमरा




गूगल
जैसे आप सभी जानते इस समय ड्यूल कैमरा का समय है. अब आपको मिड सेक्शन में ड्यूल कैमेर आसानी से मिल सकता है. इसलिए अगर आपके नेक्स्ट फोन में ड्यूल कैमरा हो तो ये बहुत अच्छा रहेगा साथ ही फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो जिसका फोकस अपर्चर F/2.0 होना जरूरी है.

अन्य

फोन में अन्य चीजें जो जरूरी हैं जिनको आपके अगले फोन में होना चाहिए वे इस प्रकार है

USB TypeC
फिंगरप्रिंट स्कैनर
वाटर रेसिस्टेंस
फ़ास्ट चार्जिंग

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और से भी करें चैटिंग, व्हाट्सऐप लाया दो नए फीचर